ब्राह्मण समाज की समस्याओं को लेकर संयुक्त विप्र मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री Brajesh Pathak को सौंपा ज्ञापन

अमन मिश्र
लखनऊ। संयुक्त विप्र मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प० राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक से मिला।
संयुक्त विप्र मोर्चा ने कानून मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर ब्राह्मण समाज की समस्याएं बताते हुए उनके समाधान की मांग की। मांगों से संबंधित ज्ञापन भी उन्हें दिया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह ब्राह्मण  हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 
संयुक्त विप्र मोर्चा द्वारा निम्न 15 मांगों के सम्बंध में कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा-
1.भगवान परशुराम के जन्मोत्सव  पर पूर्व में दिये गये सार्वजनिक अवकाश को पुन:बहाल किया जाय। 
2.सभी आयोगो की तरह सवर्ण आयोग का गठन किया जाय। 
3.ब्राह्मण व ब्राह्मण हितो पर हो रहे कुठाराघात को रोका जाय। 
4.संस्कृत ,कर्मकाण्ड, ज्योतिष, वेद आदि की शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाय। 
5.केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत सवर्णों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का उचित अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। 
6.गरीब सवर्णों को भी सभी सरकारी सुविधायें दी जाय। 
7.मदरसो, मस्जिदो आदि के मौलानाओं की तरह मंदिर में कार्यरत पुजारियों को जीवन यापन भत्ता दिया जाय। 
8.बेरोजगारों को भत्ता दिया जाय। 
9.लखनऊ के किसी एक प्रमुख चौराहे को परशुराम चौक के रूप में नामित कर विकसित किया जाय व मूर्ति स्थापित की जाय। 
10.देवरिया जिले के सोहनाग परशुराम धाम का विकास सुनिश्चित किया जाय। 
11.शाहजहां पुर का नाम परशुराम पुर किया जाय। 
12.आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के नाम से बस्ती में एक मार्ग चौक या सांस्कृतिक स्थल का निर्माण सुनिश्चित किया जाय। 
13. बलिया में मंगलपांडे जी के नाम से कोई महत्वपूर्ण स्मारक बनवाया जाय। 
14.बागपत में पूरा महादेव शिवलिंग जो भगवान परशुराम द्वारा स्थापित है, उसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाय। 
15. अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी की पूर्व में दी गई सुरक्षा व्यवस्था को बहाल किया जाय। 
प० राजेन्द्र नाथ त्त्रिपाठी ने मोर्चा की मांगे मानी जाने पर फिर से विप्र समाज द्वारा भाजपा का साथ देने का संकल्प व्यक्त किया। उनके इस प्रस्ताव को समस्त संगठन प्रमुखों नेअनुमोदित किया। संयुक्त मोर्चे के सभी संगठन प्रमुखों ने मांगो, संकल्पों और मंत्री के आश्वासन पर सहमति दी। इस मुलाकात के दौरान विशाल ब्राह्मण संगोष्ठी के आयोजन का निर्णय लिया गया।  संगोष्ठी में सभी संगठन प्रमुख, विप्र समाज, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व उनके प्रतिनिधि भी उपस्थिति रहेंगे।
इन मांगो के ज्ञापन देने के अवसर पर सहमति देने वाले संगठन प्रमुख पं राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, पं कमलेश पांडे, पं श्याम नारायण चौबे, पं वीरेन्द्र कुमार मिश्र विरही, पं अनुपम बाजपेई, पं रोहित मिश्रा पं ब्रह्मदेव शर्मा,पं कृपा निधान तिवारी, पं संजय तिवारी, पं विनय तिवारी, पं चन्द्रिका प्रसाद मिश्र, पं विजय मिश्र, पं एस एन शुक्ला, पं अतुल राय, पं सूरज मिश्रा, पं दीपक पांडे, पं चन्द्रशेखर पांडे, पं सत्यजीत पांडे पं पंकज पांडे, पं मारकंडे मिश्रा, पं अभिषेक तिवारी, पं अनूप दूबे, डा अजय तिवारी, पं विवेकानन्द पांडे, पं सुनील द्विवेदी, पं सतीश शर्मा,पं संजय अवस्थी ,पं संदीप तिवारी ,पं सरोज नाथ योगी व ब्राह्मण समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post