संयुक्त विप्र मोर्चा ने लिया ऐतिहासिक निर्णय - राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

Asarsaar News Desk

संयुक्त विप्र मोर्चा ने लिया ऐतिहासिक निर्णय - राजेंद्र नाथ त्रिपाठी



अमन मिश्रा
लखनऊ |  उत्तर प्रदेश की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर संयुक्त विप्र मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह को संयुक्त मोर्चा द्वारा 2022 के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए समर्थन पत्र दिया गया|


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई, सर्वजन हिताय टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम नारायण चौबे, जन सहयोग संगठन की अध्यक्षा श्रीमती आरती शर्मा, परशुराम सेना के अध्यक्ष विनय तिवारी, ब्राह्मण युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, ब्रह्म शक्ति कुंज सेवा समिति के अध्यक्ष रघुवंश मणि, नव ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अनुपम बाजपेई, जन कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत हनुमान दास, गौ गीता गंगा रक्षा मंच के  वीके मिश्र, परशुराम सेवा समिति संघ के अध्यक्ष अतुल राय, दुर्बल ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र, चाणक्य वंशज सेवा संघ के संरक्षक ब्रह्मदेव शर्मा, हिंदू हिंदुत्व महासंघ के अध्यक्ष एसएन शुक्ला, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय महासंघ के महासचिव विवेकानंद पांडे, ब्रह्म शक्ति सेवा संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा, विप्र कल्याण संघ के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद मिश्र ,गुरु वशिष्ट सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय तिवारी, मानवी द्विवेदी द्विवेदी सहित एक सौ से ऊपर संगठनो के प्रमुख मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post