Asarsaar News Desk
अटल जी की स्मृति हमेशा याद रहेगी- कौशल किशोर
अटल जी ने दी थी देश को नयी दिशा- ज्ञान तिवारी
जाग्रत मिश्रा
ब्यूरो चीफ सीतापुर
सिधौली(सीतापुर)अटल जी की स्म्रति देशवासियों के जेहन में हमेशा बनी रहेगी हम लोग उनके बताए हुये रास्तो पर चले यही उनके लिए सच्ची श्रद्धाजंलि होगी ये बात सांसद कौशल किशोर ने श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए कहा।
कस्बे के डाक बंगले में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद कौशल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि विधायक ज्ञान तिवारी,ब्लॉक प्रमुख विजय पाण्डेय मौजूद रहे। सांसद कौशल किशोर,विधायक ज्ञान तिवारी ब्लॉक प्रमुख विजय पाण्डेय सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद कौशल किशोर ने कहा देश को अटल जी की कमी हमेशा खलेगी, उनकी भरपाई करना इतना आसान नही है। अटल जी एक ऐसा नेता जिनकी तारीफ विपक्ष भी करता था। उन्होंने कहा सभी बूथों पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाना चाहिए।अटल जी ने देश के विकास का खाका अपने कार्यकाल में तैयार कर दिया था, उनके द्वारा कराए गए कार्यो को देश आज भी याद करता है।विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा देश ने युग पुरुष को खोया है, एक पूरे राजनैतिक युग का अंत हो गया।वो महान नेता के साथ एक ओजस्वी कवि एवं प्रखर वक्ता भी थे, उनकी कहि गयी पंक्तियां पूरी तरह सार्थक है।उनके त्याग और समर्पण से ही भाजपा आज पूरे देश मे राज कर रही है।उनके विचार,आदर्श और सिद्धांत हमेशाअमर रहेंगे। श्रद्धाजंलि सभा को ब्लॉक प्रमुख विजय पांडेय,रामकरन रावत,बच्चे बाजपेयी,मनोज त्रिवेदी, लक्ष्मी शंकर गिरि,राकेश पांडेय, डॉ0 के0के शुक्ला,पुष्कर गुप्ता,सूर्य बक्स सिंह सूर्यभान सिंह,ने भी संबोधित करते हुए उनको याद किया।श्रद्धाजंलि सभा का संचालन आनंद स्वरूप अवस्थी ने किया। इस दौरान ओमप्रकाश मिश्रा,मन्नू सिंह,अवधेश अवस्थी,नीरज सिंह, केसी बाजपेयी,विजय शुक्ला, आदित्य त्रिपाठी,कमल पांडेय, आचार्य मनीष पांडेय,महेश रावत,रामखिलावन यादव,गौरव मिश्रा,शिवनरायन अवस्थी, सुशील पांडेय,सौरभ सिंह,बन्दन सिंह उत्कर्ष सिंह,रामरूप भार्गव,सौरभ गिरि,सलीम,विजय रावत,विजय शुक्ला,सोनू शुक्ला,महेश गुप्ता, अताउल्लाह,नीतीश बाजपेयी, अनूप बाजपेयी,आशीष सिंह, सुधीर सिंह,संदीप,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:
सीतापुर