UP Election 2022 : केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

UP Election 2022 : केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

रिपोर्ट- ज्ञानेश पाल धनगर
गोंदलामऊ,सीतापुर।विधानसभा क्षेत्र सिधौली के गोंदलामऊ में कार्यकर्ताओं की एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया।

UP Election 2022 : केंद्र व राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धिया


केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर (Union Minister of State Kaushal Kishore) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा जब से उत्तर प्रदेश में योगी जी कि सरकार आयी है, तब से साढ़े बयालीस लाख आवास उत्तर प्रदेश को दिए है, पूरे प्रदेश में जनपद सीतापुर को हमारी सरकार ने सबसे अधिक 70 हज़ार आवास दिए है।
कोरोना काल मे फैक्टरी, दफ्तर, धंधे सब बन्द थे तब हमारी सरकार ने लोगो को राशन उपलब्ध करवाया। सामूहिक विवाह के अंतर्गत लड़कियों को 51 हज़ार रुपये का सहयोग देने का काम किया है।सभी लोग ब्लॉक जाकर श्रम कार्ड (Shram Card) बनवाने के लिए कहा, जिसके अंतर्गत बेटी के विवाह के 75 हज़ार रुपये का सहयोग सरकार द्वारा किया जा रहा है।साढ़े आठ करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर चूल्हा दिया गया है। 50 करोड़ लोगों को मुफ्त में इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। 

UP Election 2022 : अखिलेश पर जमकर बरसे केंद्रीय राज्य मंत्री


अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जिन्ना को देशभक्त बताया, अगर वो देशभक्त थे तो देश को बांटने का काम उन्होंने क्यो किया, अखिलेश यादव केवल वोट की राजनीति करते है।अखिलेश ने केवल मुर्दो की कब्रिस्तान बनाने का काम किया था।सरदार बल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश को मिलाकर हिंदुस्तान बनाने का काम किया है।
प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) जी का लक्ष्य है वर्ष 2024 तक टंकी से पानी की सप्लाई घर घर तक पहुचाना है।अगर आप लोग चाहते है कि सभी को आवास मिल जाए, गरीब आदमी का मुफ्त में इलाज हो, किसान सम्मान निधि मिलती रहे, राशन इसी रेट पर मिलता रहे, हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिले, तो आपको फिर आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।
आज चीन, पाकिस्तान के बॉर्डर पर हमारी सेना डटकर खड़ी है।देश की ताकत बढ़ रही है।प्रधानमंत्री जी हमारे देश को मेक इन इंडिया के तहत आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं जिसके लिए पूरी तरीके से दिन रात मेहनत मेहनत करने का काम करते हैं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जी भी दिन रात मेहनत करके केंद्र सरकार की सारी योजनाओं के अलावा प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं और लोगों को रोजगार देने का भी काम कर रहे हैं ।

टोल फ्री नंबर डायल कर दिलवाई सदस्यता


केंद्रीय राज्य मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में उपस्थित लोगों से सदस्यता नम्बर डायल करवाकर पार्टी कि सदस्यता ग्रहण करवाई।

मंच संचालन सूर्यबक्स सिंह ने किया।इस अवसर पर विधायक रामकृष्ण भार्गव,प्रभात किशोर जैकी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुनेंद्र अवस्थी, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, बच्चे बाजपेयी, कुंवर दिनकर सिंह,अनूप श्रीवास्तव, दीनू शुक्ला, सूर्यबक्स सिंह, रोहित भारती, सुधीर सिंह, राज राजेस्वर सिंह, कल्लू सिंह, सर्वेश रावत, राजेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुमित रावत, ज्ञानी, शिवम मौर्या, दुर्गेश सिंह,सर्वेश मिश्रा,श्रवण,, जितेंद्र मिश्रा, चन्द्र प्रकाश सिंह, उत्कर्ष, अमित मोहन, प्रवीण, सुभाष गिरि, रामनिवास विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, हरि सिसौदिया, जीत सिंह, अभिषेक सिंह, सहित हज़ारो लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post